स्वर्णिम 50 वर्ष विजय मशाल का मथुरा स्ट्राईक वन पर हुआ जोरदार स्वागत, 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को याद करते हुए अर्पित की गयी पुष्पांजलि | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

स्वर्णिम 50 वर्ष विजय मशाल का मथुरा स्ट्राईक वन पर हुआ जोरदार स्वागत, 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को याद करते हुए अर्पित की गयी पुष्पांजलि | New India Times

भारत की 1971 के युद्ध में विजय हुई थी, उसी क्रम में भारतीय सेना द्वारा 16 दिसम्बर 2021 को विजय दिवस के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय चार मशालों को भारत के पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण चाराें दिशाओं में भेजा गया है. आज दिनांक 5 दिसम्बर 2021 को स्वर्णिम विजय मशाल के मथुरा गनर गेट स्ट्राइक वन पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विजय मशाल 07 दिनों तक मथुरा में रहेगी। 07 दिसंबर 2021 को मथुरा रिफाइनरी और 09 दिसंबर 2021 को इस्कॉन मंदिर में भव्य कार्यक्रम समारोह आयोजित किए जाएंगे। 16 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दिल्ली में स्वर्णिम विजय वर्ष का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

मथुरा स्ट्राईक वन पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों को याद करते हुए पुष्पाजंली अर्पित की गयी। हमारे देश ने जीत के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। स्वर्णिम विजय मशाल को गनर गेट पर थोड़ी देर के लिए स्थापित किया गया इसके उपरान्त योद्धा चौक होते हुए स्ट्राईक वन पर विजय मशाल के पहुंचने पर सेना के अधिकारियों ने करतल धुनी से जोरदार स्वागत किया और विजय मशाल को सलामी दी गयी, शहीदों को याद करते हुए पुष्पांजली अर्पित की गयी।

  मथुरा में 5 दिसम्बर से सात दिनों तक स्वागत होने वाली यह स्वर्णिम विजय मशाल, गत 16 दिसंबर, 2020 को  प्रधानमंत्री द्वारा रवाना किए गए 4 स्वर्णिम विजय मशालों में से एक है। इस अवसर पर सेना के अधिकारी व भारी संख्या में सेना के जवान मौजुद रहे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version