घर में घुसकर चाकुओं से गाेदकर की गई युवक की हत्या, ग्वालियर में एक हफ्ते के अंदर हुईं 6 हत्या की वारदातें | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

घर में घुसकर चाकुओं से गाेदकर की गई युवक की हत्या, ग्वालियर में एक हफ्ते के अंदर हुईं 6 हत्या की वारदातें | New India Times

शहर के चंदन नगर इलाके में आज सुबह बदमाशाें ने घर में घुसकर एक युवक की चाकुओं से गाेदकर हत्या कर दी। भाई ने जब बचाने की काेशिश की ताे बदमाशाें ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फाेर्स माैके पर पहुंच गया है पुलिस ने शव काे पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमर उर्फ भरत दीक्षित पुत्र स्व चेतन नारायण दीक्षित उम्र 18 साल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। अमर जब छाेटा था, तभी उसके पिता का निधन हाे गया था। परिवार में केवल मां उर्मिला और एक बड़ा भाई था। मां और भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, तीनाें में केवल अमर ही सही था। अमर दाे साल पहले तक फालका बाजार में एक किताब की दुकान पर काम करता था। इस बीच उसे नशे की लत लग गई और नाैकरी भी चली गई। इसके बाद से उसका उठना बैठना नशेड़ियाें के बीच शुरू हाे गया था बताया जाता है कि आज सुबह 5 बजे तीन से चार लाेग अमर के घर पहुंचे थे इन लाेगाें ने अंदर दाखिल हाेते ही अमर पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। बड़े भाई ने जब यह देखा ताे अमर काे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया। अमर पर चाकुओं से वार हाेते देख भाई ने मदद के लिए शाेर भी मचाया, लेकिन कहीं से काेई मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद आराेपित अमर काे मृत हालत में पड़ा छाेड़कर भाग गए।

युवक पर किये गए 15 से 20 वार

मृतक के मामा हेमंत वाजपेयी के मुताबिक अमर के शरीर पर चाकुओं के करीब 15 से 20 घाव हैं। ऐसे में साफ है कि आराेपित अमर काे मारने के इरादे से ही आए थे। वहीं गेट काे जबर्दस्ती नहीं खाेला गया है, इसीलिए साफ है कि अमर इन लाेगाें काे पहचानता भी था। पुलिस अब इन तमाम एंगलाें काे ध्यान में रखकर पड़ताल में जुट गई है।

ग्वालियर मे 5 दिन में हुई 6 हत्या की वारदातें

ग्वालियर में आपराधिक वारदाताें में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले 5 दिन में 6 हत्या की वारदात हाे चुकी हैं। इस बार ताे बदमाशाें ने घर में घुसकर युवक की हत्या कर कानून व्यवस्था काे खुली चुनाैती दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version