मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वयस्क पुत्र पुत्री के माता पिता के बीच घरेलू बातों को लेकर आए दिन होने वाले विवाद से परेशान हो पत्नी को उसके मायके पंहुचा देने से क्षुब्ध पत्नी ने परामर्श केंद्र में गुहार लगाई। जिसपर पति को भी बुलाकर दोनों को समझाइश दी गई तथा आपस में बात करने के लिए अवसर प्रदान किया गया। अंततः दोनों इस वचन के साथ कि आइंदा आपसी समझ बूझ के साथ सद्भावपूर्वक जीवन निर्वाह करेंगे समझौते के लिए सहमत हो गए। इसके साथ ही एक अन्य मामले में भी समझौता संपन्न हुआ।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित आहुति शर्मा व रश्मि राय ने पेश किए गए छह प्रकरणों में से एक प्रकरण में समझौते की संभावना प्रतीत नहीं होने पर पक्षकारों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किया तथा शेष प्रकरणों में समझौते के लिए वार्ता करने की समझाइश देकर समय प्रदान किया गया।
