इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश से भी अब वसीम रिज़वी के खिलाफ आवाज उठाई गई है. मजहबे इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब पर विवादित किताब लिखकर वसीम रिज़वी से देश के मुसलमानों से विवाद मोल ले लिया है. मुस्लिम समाज के लोगों में वसीम रिज़वी को लेकर काफी गुस्सा उस वक्त सामने आया जब दमोह के मुसलमान जुमे की नमाज़ के बाद सड़कों पर निकले और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा और मांग की कि गुस्ताख़ वसीम रिज़वी के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाए क्योंकि वसीम रिज़वी ने हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है और ये सिलसिला बीते एक साल से चल रहा है. इससे पहले कुरान की आयतों को लेकर विवादित बयान दिया था। दमोह में मुस्लिम समाज का एक बड़ा वर्ग इमामों के नेतृत्व में सड़कों पर निकल कर ग़म और गुस्से का इज़हार किया।
