आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT:

आज 3 दिसंबर 2021 को संस्था विनायक महिला बाल उत्थान समिति द्वारा ए. बी. पब्लिक स्कूल रुनकता में अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों तथा वहां उपस्थित सभी लोगों को संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी और सभी बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में समझाया तथा सभी लोगों को बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112 नंबरों से अवगत करवाया गया और सभी को कोरोना वायरस से बचने की जानकारी दी गई. प्रोग्राम में संस्था प्रबंधक विनीता जादौन व सदस्य भानु प्रताप, फहीम खान तथा स्कूल के प्रबंधक सोनू कुरैशी जी मौजूद रहे.
