झकनावदा को सांसद डामोर ने दी एक और बड़ी सौगात, सांसद प्रतिनिधि काॅसवा के अथक प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झकनावदा को सांसद डामोर ने दी एक और बड़ी सौगात, सांसद प्रतिनिधि काॅसवा के अथक प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील | New India Times

झकनावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 36 गांव के लोग अपने उपचार के लिए बड़ी दूर से चलकर आते हैं। तो वहीं कई बार कोरोना जैसी भयावह महामारी में अक्सर देखने को मिला कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पलंग खाली नहीं होने के कारण मरीजों को या तो नीचे या अस्पताल के बरामदे में लेटना पड़ता था। उसी को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने मरीजों के दर्दों को समझते हुए क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर से इस संबंध में मिलकर चर्चा की थी।

झकनावदा को सांसद डामोर ने दी एक और बड़ी सौगात, सांसद प्रतिनिधि काॅसवा के अथक प्रयास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील | New India Times

जिस पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्य शासन को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने एवं 30 बेड की तुरंत व्यवस्था करने की चर्चा की थी जिस पर राज्य शासन की ओर से मंजूरी भी मिल गई है। इस पर क्षेत्र की जनता ने सांसद एवं सांसद प्रतिनिधि का आभार मानते हुए आशा जताई है कि आगे भी इसी प्रकार आप दोनों क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहेंगे। इसके ग्राम पंचायत झकनावदा की जनता को सांसद गुमानसिंह डामोर एवं सांसद प्रतिनिधि से आस है कि आने वाली गर्मियों के पूर्व आप झकनावदा को पेयजल समस्या से भी जल्द ही मुक्त करवाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version