खेल महोत्सव के द्वितीय दिवस विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

खेल महोत्सव के द्वितीय दिवस विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन | New India Times

एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव के दूसरे दिन लगभग 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में संगीत विभाग की डॉ कविता भटनागर के निर्देशन में कुल गीत “आनंद मंगल मंगलम जय जय शिक्षा संकुलम” प्रस्तुत किया गया था ।संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गीत भी प्रस्तुत किया गया था तत्पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आरंभ हुआ था।

आज खेल महोत्सव के दूसरे दिन वॉलीबॉल ,ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले दौड़, खो खो टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 15 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग से मनोज वर्मा बी ए. प्रथम वर्ष एसएस कॉलेज ने प्रथम ,आकाश कुमार बी ए. प्रथम वर्ष में द्वितीय स्थान, शोभित सिंह बी ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालिका वर्ग में 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रानी देवी बीए प्रथम वर्ष एसएस कॉलेज ने पहला ,वसुंधरा बी ए. द्वितीय वर्ष एसएस कॉलेज ने दूसरा, सुधा देवी बीकॉम तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उन्नति अग्रवाल कक्षा नवम एस एस एम वी ने प्रथम ,प्रज्ञा गुप्ता कक्षा नवम एसएसएमबी ने द्वितीय स्थान तथा गुरशीस कौर कक्षा नवम एसएसएमबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में मनोज वर्मा बीए प्रथम वर्ष एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने प्रथम, शैलेंद्र कुमार बी ए. तृतीय वर्ष एसएस कॉलेज ने द्वितीय एवं गुरजीत सिंह एलएलबी एसएस लॉ कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में काजल देवी बीए प्रथम वर्ष एसएस कॉलेज ने प्रथम स्थान, प्रिया बीए प्रथम वर्ष एसएस कॉलेज ने द्वितीय स्थान तथा लक्ष्मी सिंह बीए प्रथम वर्ष एसएस कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बृजेश कुमार कक्षा द्वादश, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज ने प्रथम ,सत्यम कक्षा दशम स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा शिवम कक्षा एकादश, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेल महोत्सव की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन एसएस कालेज के खेल अधिकारी डॉ अजीत सिंह चारग के निर्देशन में संपन्न हुआ।

खेल महोत्सव के इस इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री हरीश श्रीवास्तव, डॉ प्रभात शुक्ला ,डॉ आदित्य कुमार सिंह, डॉ शालीन कुमार सिंह, डॉ आदर्श पांडे, डॉ रमेश चंद्रा, संदीप अवस्थी, डॉ विजय तिवारी, रघुवीर सिंह, डा बलवीर ,डॉ गौरव सक्सेना, डॉ मृदुल पटेल अरुण, सचिन, मोहित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version