जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल ने किया हवाई पट्टी एवं केंद्रीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल ने किया हवाई पट्टी एवं केंद्रीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल ने गुरुवार को छाबनी के पास निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय एवं धौलपुर हवाई पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य की जानकारी लेकर प्रगति के संबंध में जाना और आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने धौलपुर हवाई पट्टी पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। हवाई पट्टी के निकट बिजली की लाईन नहीं होने के संबंध में पीडब्लूडी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हवाई पट्टी पर जानवरों के प्रवेश को रोकने तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देष भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने हेलीकॉप्टर हेलीपैड के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और अंतिम दौर में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता बीड़ी इंदौरा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version