मदरसा नूरिया गुढ़ी अम्बाड़ा में शुक्रवार 3 दिसंबर को मनाया जाएगा जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मदरसा नूरिया गुढ़ी अम्बाड़ा में शुक्रवार 3 दिसंबर को मनाया जाएगा जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस | New India Times

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी गुढ़ीअम्बाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 दिसंबर शुक्रवार को बाद नमाजे इशा रात्रि 8:30 बजे से मदरसा नूरिया माईनस गुढ़ी ग्राउंड में जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस मनाया जाएगा। उक्त प्रोग्राम के दौरान आलेनबी, फर्जंद ए गौसे आजम, शहजाद-ए-सिमना अल्लामा मौलाना सैय्यद आलमगीर अशरफ अशरफी साहब किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश एवं चेयरमैन एंड फाउंडर इंटरनेशनल सुन्नी सेंटर नागपुर के द्वारा अपनी मुबारक जुबान से गौसे आजम की शान में नूरानी खिताब फरमाएंगे। इनके अलावा बज्में नूरी टीम मप्र के सरपरस्त-ए-आला एवं खलीफा हुजूर शैखुल इस्लाम नासिरे आला हजरत अल्लामा मौलाना हाफिज़ महमूद रजा अशरफी के अलावा और भी जगहों से आए हुए ओलमा-ए- इकराम के द्वारा तकरीर की जाएगी एवं नात ख्वा के द्वारा नात शरीफ व मनकबत पढ़ी जाएगी। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी गुढ़ी अम्बाड़ा, शियाल एवं बज्मे नूरी टीम गुढ़ीअम्बाड़ा सभी लोगो से गुजारिश करती है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत फरमा कर इस प्रोग्राम को कामयाब बनाए और सवाबे दारैन हासिल करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article