इंदौर-भोपाल से दोबारा हज फ़्लाइट शुरू करने के लिए हज वेलफेयर सोसायटी संसद तक पहुंचाएगी आवाज़: मुकीत खान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंदौर-भोपाल से दोबारा हज फ़्लाइट शुरू करने के लिए हज वेलफेयर सोसायटी संसद तक पहुंचाएगी आवाज़: मुकीत खान | New India Times

आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की जिला बड़वानी यूनिट के मीडिया प्रभारी साजिद राजधानी ने बताया कि सन 2018 से बन्द किये गए इंदौर, भोपाल के इंबारकेशन प्वाइंट के माध्यम से दोबारा हज फ़्लाइट दोबारा शुरू किए जाने के लिये ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा के नेतृत्व में अपना अभियान प्रारंभ करने की व्यापक एवं प्रभावी रणनीति तैयार की है इसके तहत सोसायटी राष्ट्रीय स्तर पर इस माँग को पुरजोर तरीके से उठाकर संसद तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि निजी कार्यक्रम में शामिल होने एक दिवसीय दौरे पर सेंधवा पहुँचे सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने कहा कि मध्यप्रदेश के हज यात्री वर्ष 2008 से 2017 तक पहले इंदौर फिर इंदौर, भोपाल दोनो जगह से हज के लिये मक्का-मदीना (सऊदी अरब) जाते रहे हैं, जिससे उन्हें मुम्बई जाने-आने का अतिरिक्त खर्च नही करना पड़ता था, साथ ही बहुत सी परेशानियों से भी उन्हें छुटकारा मिला,लेकिन हज पॉलिसी 2017-22 में देश में अलग-अलग स्थान में बने 21 हज उड़ान केंद्र की जगह सिर्फ 10 इंबार केशन प्वाइंट कर दिए गए हैं। बन्द हुए केंद्रों में मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल केंद्र भी हज पॉलिसी की भेंट चढ़ गए हैं। वर्ष 2018 और 2019 में प्रदेश के हज यात्रियों को हज हाऊस मुम्बई में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा, सबसे विकट समस्या हाजियों को व उन्हें छोड़ने-लेने जाने वालों के ठहरने की होती है।
इन सब परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये अब प्रदेश के हाजियों का इम्बारकेशन पॉइंट दोबारा इंदौर और भोपाल शुरू किया जाना नितांत आवश्यक है। और संस्था की यह मुहिम बंद किए गए एंबारकेशन पॉइंट को चालू करने का एक हिस्सा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article