सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महसी में कार्यरत CHO व सविंदा ANM ने किया धरना प्रदर्शन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महसी में कार्यरत CHO व सविंदा ANM ने किया धरना प्रदर्शन | New India Times

बहराइच जिले के सीएचसी महसी में सविंदाकर्मियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया और कहा कि हमारी मांगो को पूरा किया जाना चाहिए, हमारी मांगों को पूरा करें, समान काम समान वेतन व जो कर्मचारी अंतर्जनपदीय से आकर कार्य कर रहे हैं उन्हें उनके गृहजनपद में नियुक्त किया जाए और वेतन बढाने की भी मांग की.

हनुमान प्रसाद ने बताया कि हम लोगों ने आज धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है और अपने हकों की मांग के लिए यह लड़ाई शुरू की है। ANM दीपा शुक्ला ने बताया कि हम लोग काफी दूर से आकर महसी ब्लॉक क्षेत्र में कार्य कर रही हूं हम सभी को हमारे गृह जनपद में नियुक्त किया जाए। गायत्री कुशवाहा ने भी बताया कि यह कोई हमारी एक की समस्या नहीं हम सब की समस्या है और हम सब एक साथ होकर अपने हक की मांग करते हैं इस पर यूपी सरकार को तत्काल प्रभाव से निर्णय लिया जाना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article