बहुचर्चित सृजन घोटाला में सीबीआई ने छापेमारी कर 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार, तीनों के संबंध घोटाले की मास्‍टरमाइंड मनोरमा से | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

बहुचर्चित सृजन घोटाला में सीबीआई ने छापेमारी कर 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार, तीनों के संबंध घोटाले की मास्‍टरमाइंड मनोरमा से | New India Times

भागलपुर के सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने छापेमारी कर आरोपी अपर्णा वर्मा, राजरानी वर्मा और जसीमा खातून को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपितों को कल भागलपुर कोर्ट में पेश किया गया। तीनों के खिलाफ हाल ही में सीबीआई कोर्ट पटना से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। सीबीआई ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर इन तीनों की गिरफ्तारी की है। तीनों आरोपित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लि. सबौर की प्रबंधकारिणी सदस्य थीं।

जानकारी के अनुसार इन तीनों महिलाओं आरोपियों के संबंध घोटाले की मास्‍टरमाइंड भागलपुर की मौसी मनोरमा देवी से भी थे। तीनों के घर पर सीबीआई ने अगस्‍त महीने में भी दस्‍तक दी थी लेकिन तब तीनों पीछे के दरवाजे से फरार हो गई थीं।

बहुचर्चित सृजन घोटाला में सीबीआई ने छापेमारी कर 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार, तीनों के संबंध घोटाले की मास्‍टरमाइंड मनोरमा से | New India Times

सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात सीबीआई टीम ने एक बार फिर तीनों के घर पर दबिश दी और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुुुुताबिक सीबीआई ने अलग-अलग स्‍थानों पर तीनों से पूछताछ भी की है। सीबीआई को पूरी उम्‍मीद है कि गिरफ्तार की गईं इन तीनों महिलाओं से उन्‍हें सृजन घोटाले के मामले में अहम जानकारी मिल सकती है।

सीबीआई ने आरसी 6(ए)/ से जुड़ा मामला 2018 में दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 11 फरवरी 2021 को संज्ञान लिया।

अदालत ने अलग-अलग सुनवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ समन और जमानतीय वारंट भी जारी किया। लेकिन कोर्ट समन के बाद भी मामले के आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थें। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करने के बाद सीबीआई ने इन तीनों आरोपियों को पटना ले गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article