भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इटवा हरिशंकर सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में हुए शामिल | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इटवा हरिशंकर सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में हुए शामिल | New India Times

बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी बस्ती, फैजाबाद, गोरखपुर मंडल पूर्व सांसद माननीय श्री घनश्याम चन्द खरवार ने सिद्धार्थ नगर में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इटवा श्री हरिशंकर सिंह को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए माननीय खरवार साहब ने कहा कि हरिशंकर सिंह के बसपा की सदस्यता ग्रहण करने से इटवा सहित पूरे सिद्धार्थ नगर में पार्टी को मजबूती प्रदान होगी.

सदस्यता ग्रहण करने के बाद हरिशंकर सिंह ने कहा कि आज से जीवन की आखरी दिन तक जनपद नहीं पूरे मंडल में बसपा का झंडा बुलंद करने का काम किया जाएगा वऔर आने वाले 2022 मे बहन कु. मायावती जी को पांचवी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है.
हरिशंकर सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शान्ती सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती अनजू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा सिंह, BDC श्रीमती ललिता सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप चन्द श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मुकुंद पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष फेरई यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष ह्रदय राम पाठक, सतेंद्र सिंह, सहरयार चौधरी सहित सैकड़ों लोग भाजपा छोड़ कर बसपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य सेक्टर प्रभारी के. के. गौतम, जिला अध्यक्ष राजकुमार आर्या, जिला महासचिव शमीम अहमद, सेक्टर प्रभारी शुभकरन चौधरी, घनश्याम शर्मा, मुनीराम राजभर, रामप्रसाद दुबे, नगर अध्यक्ष महताब अहमद, मो. कैफ आदि लोग मौजूद रहे.
हरिशंकर सिंह के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की सूचना से इटवा सहित जनपद के बसपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं. बधाईयों का ताता लगा हुआ है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article