राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के शैक्षिक अधिवेशन में विधायक गिर्राज मलिंगा ने की शिरकत | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के शैक्षिक अधिवेशन में विधायक गिर्राज मलिंगा ने की शिरकत | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के शैक्षिक अधिवेशन में विधायक गिर्राज मलिंगा ने कहा कि आपकी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा।

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत का जिला शिक्षक सम्मेलन महाराणा स्कूल धौलपुर में आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह मलिंगा बाड़ी विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षकों से वादा किया कि आपकी सारी माँगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा।मलिंगा ने कहा शिक्षक समाज का निर्माता होता है शिक्षक देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाज को दिशा देता है औऱ उन्होंने शिक्षकों से भी अपना कर्तव्य निभाने की अपील की। नगरपरिषद सभापति प्रतिनिधि निशान्त चौधरी ने संबोधन में कहाँ कि हमारे जिले में शिक्षकों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किये कोरोना काल मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है कोरोना काल में शिक्षकों ने आर्थिक मदद भी की और आम जन की सेवा की। जिला शिक्षक सम्मेलन को सी डी ओ मुकेशकुमार गर्ग, डीई ओ केदारगिरी गोस्वामी, सी बी ई ओ सुरेंद्रसिंह परमार, सी बी ई ओ दामोदर लाल मीणा, मुख्य वक्ता आई पी सिंह, संजय शर्मा, जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी, वीरेन्द्र यादव वैध,, रेखा शर्मा,यदुवीर गुर्जर,भी संबोधित किया. संचालन राजेश माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर चन्द्रभान चौधरी, रेखा शर्मा, रूपसिंह,गंगाराम गुर्जर, भारत गुर्जर, यदुवीर सिंह, राकेश प्रजापति, चौलसिंह, प्रमोद शर्मा, दीमान सिंह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, टीकम सिंह, अरविंद भास्त्रा, सोनू जैन, विजय त्यागी, विनोद किरार, चिंकी शर्मा, मीरा शर्मा, डॉली, दुर्गावती राना आदि उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article