बहराइच अस्पताल चौराहा स्थित शंकर बेकरी की दुकान पर बेचा गया सड़ा गला केक, सबंधित विभाग मौन | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच अस्पताल चौराहा स्थित शंकर बेकरी की दुकान पर बेचा गया सड़ा गला केक, सबंधित विभाग मौन | New India Times

बहराइच नगर क्षेत्र में नामचीन दुकानों पर खुलेआम बिक रहे हैं सडे खाद्य पदार्थ, खाद विभाग के संरक्षण में बिकते हैं ऐसे कई और खाद्य पदार्थ, बिक रहे खाद्य पदार्थों की पैकिंग पर ना फार्म का अता पता न तारीख का ठिकाना ना मूल्य। फूटहा निवासी प्रदीप गुप्ता के हाथ बेचा गया कई दिनों का रखा सडा हुआ केक. उपभोक्ता द्वारा सड़े हुए केक की शिकायत करने पर शंकर बेकरी ने नौकरों को बताया गैर जिम्मेदार और अपनी बला टालते हुए बेकरी कर्मी की कमी बताई। प्रतिदिन प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्री पर शंकर बेकरी ने अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। इतने बड़े अपराध को शंकर बेकरी ने नजरअंदाज कर नौकरों के माथे पर सड़े हुए माल बिक्री की जिम्मेदारी मढ़ दी. घइतनी बड़ी घटना को सॉरी सॉरी बोल कर घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है. बताया गया है कि बहराइच नगर के मुख्य चौराहों पर खाद्य विभाग के संरक्षण में नामचीन दुकानों पर यह गोरखधंधा चल रहा है. जबकि इधर उधर की छापेमारी कर इतिश्री कर लेता है खाद विभाग. आरोप है कि खाद्य विभाग बिना नाम पते की पैकिंग में तमाम ऐसे खाद्य वस्तुएं खुलेआम बिक्री पर अपनी मौन स्वीकृति दे रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article