विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ में आयोजित हुआ भारतीय जैन मिलन सम्मेलन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ में आयोजित हुआ भारतीय जैन मिलन सम्मेलन | New India Times

बागपत के अतिशय क्षेत्र बड़ागांव में स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रिलोकतीर्थ में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में केन्द्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित समस्त शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्रीगण, संयोजकगण व कार्यकारिणी के सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत की।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज जी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैन समाज को अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिये एकजुट होना होगा और सत्ता में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। सम्मेलन को अनेकों पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया और सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर कहा कि हमें अपने अस्तित्व को बचाये रखना है तो हमें ऊॅंच-नीच, छोटे-बड़े आदि मतभेदों को भुलाकर जैन धर्म के लोगों को एकजुट करना होगा और कमजोर व आर्थिक स्थिति वाले जैन समाज के लोगों की सहायता करके उनको आर्थिक रूप से ताकतवर बनाकर समाज में उचित स्थान दिलाना होगा। सम्मेलन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ संस्था द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर दृष्टिभूषण माता जी ने जैन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जैन धर्म को विश्व का सबसे श्रेष्ठ धर्म बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने भारतीय जैन मिलन खेकड़ा की टीम की प्रशंसा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र जैन राजकमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनेन्द्र कुमार जैन एड़वोकेट व राजेश जैन भारती, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद जैन एड़वोकेट, क्षेत्रीय कार्य अध्यक्ष संतोष जैन एड़वोकेट, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर डीके जैन, क्षेत्रीय मंत्री विनोद जैन भट्टे वाले, पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष चन्द जैन, त्रिलोक तीर्थ के प्रबन्धक त्रिलोक चन्द जैन, जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन, जैन मिलन बागपत के अध्यक्ष अमित जैन, उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, अमित जैन टटीरी, रमेश जैन प्रगति प्रिंटर्स वाले, सिद्धार्थ जैन, राजेश जैन, क्षेत्रीय मुख्य महिला संयोजिका राखी जैन, नवीन भईया ब्रहमचारी, प्रमोद कुमार जैन कुमार उघोग बड़ौत, अनुराग जैन, अनिल जैन, जैन मिलन मंत्री महेश जैन, जैन समाज खेकड़ा के प्रधान जिनेश जैन, जैन समाज खेकड़ा के मंत्री सुमेर जैन, नितिन जैन, सुशील, धर्मेन्द्र, आयुश, संयम, विकास आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version