मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया और कोलहिया ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत कूड़ेदान बना हुआ है लेकिन साफ-सफाई समय पर नहीं की जाती. सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि मेरा घर कूड़ेदान के थोड़े नजदीक में ही है, हमेशा कूड़ा कचरा रोड पर आता है जिसके बाद स्वयं से सफाई करके घोड़े पर डालना पड़ता है. डूंगरिया नंबर 4 और कोलहिया में आता है लेकिन इसकी साफ-सफाई समय पर ध्यान देकर जिम्मेदारों द्वारा नहीं की जाती, बीमारी के इस दौर में टाला मटोली कर रहे जिम्मेदार इसकी पंचायत उसकी पंचायत में नहीं होती सफाई बीच में आ कूड़ा दोनों पंचायतों के बीच में फंसा हुआ है जिसके कारण कभी भी समय पर सफाई नहीं होती जिसके कारण ग्रामीण अंचल के लोग काफी परेशान हैं. जिम्मेदार अधिकारी को ध्यान देकर निराकरण करने की जरूरत है।
