इंदौर में सम्मानित हुए आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश पदाधिकारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंदौर में सम्मानित हुए आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश पदाधिकारी | New India Times

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के नाम से देश में प्रसिद्ध इंदौर के प्रेस क्लब हॉल में आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को एम बी बी एस गुरुकुल और प्रोफेसर अख्तर खान फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित अकेडेमिक सोलूशन और सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोइन उर्फ हाजी मतीन अजमल और इकबाल अंसारी आईना ने बताया कि ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा, राष्ट्रीय महासचिव जनाब सैय्यद रियाज़ (धार), प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य डॉक्टर शाहिद नागौरी उज्जैन, प्रदेश प्रबंध समिति सदस्य जनाब महबूब खान(खरगोन) को उनकी हज व ख़िदमत के दीगर शोबों में किये जा रहे कामों के लिये के एजाज़ व इक़राम किया गया। प्रोग्राम के ऑर्गेनाइज़र प्रोफेसर असद खान, जनाब शफ़ी शेख, जनाब रवि सैनी, जनाब पवन श्रीमाल, मोहतरमा जमीला जालिवाला ने मध्यप्रदेश सूबे की करीब 25 शख्सियतों को प्रो.अख्तर खान मेमोरियल अवार्ड से नवाज़ा ।
कार्यक्रम के पहले मरहले में विदेश में मेडिकल शिक्षा पर उपस्थित वक्ताओं ने अहम मालूमात दी।आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को इंदौर में सम्मानित किए जाने पर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों, इष्ट मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version