अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट की आशंका के चलते स्कूल खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री इंद्र सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों की कक्षा पहली से 12वीं तक की कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी। कक्षाओं के संचालन के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। विद्यालयों में कक्षावार नियत दिवसों के अतिरिक्त अन्य दिवसों में डिजिटल माध्यम से ऑन-लाईन कक्षाएँ संचालित की जा सकेंगी।
मंत्री श्री परमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित की जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
