यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डाइट के सीएमडीई प्रभाग के अंतर्गत डाइट प्रधानाचार्य महेश कुमार मंगल के निर्देशन में भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं एफएलएन के विकास हेतु एबीएल कक्ष की स्थापना हेतु सामग्री निर्माण कार्यशाला का आयोजन 26 नवम्बर से 27 नवम्बर तक दो दिवसीय आयोजन प्रभारी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया। संदर्भ व्यक्ति शिवराज सिंह परमार एवं दाऊदयाल शर्मा ने विभिन्न प्रकार की एबीएल सामग्री का निर्माण करवाया । इसमें 20 संभागियों ने भाग लिया । व्याख्याता भगवान सिंह मीना ने एबीएल निर्माण सामग्री के मॉडल को जांचा और संबंधित मॉडल के निर्माण सामाग्री के बारे में जानकारी ली और कहा कि एबीएल सामग्री के प्रयोग से सीखने सिखाने की गति को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित कर समझाया जा सकता है। डाइट के अनिल शर्मा,रणवीर छोंकड, नवल सिंह राठौड़, एवं पुष्पेंद्र सहाय ने कार्यशाला में सहयोग किया। कार्यशाला में उपस्थित संभागियों में मनीष कुमार मौर्य, कमलेश मित्तल, मेधा मित्तल, ममता चौधरी, नीतेश शर्मा, बादाम सिंह, सीमा सिंघल, फिरोज खान, रेनू यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
