दो साल से नहीं कराई परीक्षा, शासन व मेडिकल विश्वविद्यालय जबलपुर को नोटिस जारी | New India Times

हिमांशु सक्सेना, जबलपुर (मप्र), NIT:

दो साल से नहीं कराई परीक्षा, शासन व मेडिकल विश्वविद्यालय जबलपुर को नोटिस जारी | New India Times

जबलपुर हाई कोर्ट की युगल पीठ ने विद्याथियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश शासन, मेडिकल विश्वविद्यालय जबलपुर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पेरामेडिकल कोर्स के विद्यार्थियों ने जनरल प्रमोशन व आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर पास करने की मांग की है। बीपीटी, बीएमएलटी, डीएमएलटी के कोर्स को करने वाले विद्यार्थी प्रदेशभर में आंदोलन कर रहे हैं। जब विश्वविद्यालय में कोई सुनवाई नहीं हुई तो विद्यार्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

दो साल से नहीं कराई परीक्षा, शासन व मेडिकल विश्वविद्यालय जबलपुर को नोटिस जारी | New India Times

19 विद्यार्थियों ने याचिका दायर की है। उनका कहना है कि कोरोना के चलते उनकी परीक्षाएं नहीं कराई हैं, डिग्री दो साल पिछड़ चुकी है। जिस विद्यार्थी ने 2019 में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था, वह अभी भी प्रथम वर्ष में ही पढ़ रहा है। द्वतीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी भी उसी कक्षा में हैं, दो साल बीत चुके हैं, लेकिन शासन व विश्वविद्यालय ने परीक्षा नहीं कराई है। चार साल की डिग्री छह से सात साल में पूरी होगी। इससे विद्यार्थियों को नुकसान होगा। विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कोर्स के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देकर पास किया है, वैसे उन्हें भी पास किया जाए। विद्यार्थियों परीक्षा पर स्थगन आदेश चाह रहे थे जो नहीं मिला। कोर्ट ने सुनवाई के बाद नोटिस जारी कर दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article