सरवर खान, इंदौर, NIT; ​
इंदौर में दिनदहाड़े बाईक सवार लुटेरों ने एक लाख 90 हजार की नगदी लूटी | New India Times

नौकर के साथ एक्टिवा से बैंक में रूपये जमा कराने जा रहे एक पटाखा कारोबारी के मैनेजर से एक लाख 90 हजार नगदी भरा बैग लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।बाइक पर सवार युक इनका रुपयों से भरा बेग ले भागे।

जानकारी के अनुसार यह घटना जवाहर मार्ग के एक पटाखा कारोबारी के 70 वर्षीय मैनेजर चेतनदास चंदवानी और नौकर सागर के साथ घटी . सूत्रों के अनुसार ये दोनों एक साथ एक्टिवा से एक लाख 90 हजार रूपये बैंक जमा करवाने गए थे। बैंक में रूपये जमा नहीं होने पर दोनों वापस लौट रहे थे। इस बीच बाइक पर आये अज्ञात बदमाश बैग लूटकर भाग निकले। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

By nit

Exit mobile version