फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

आजाद इण्टर काॅलेज के मैदान में बीती रात को सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश के तत्वधान में एक अजीमोशान मुशायरा का आगाज किया गया। इस मुशायरे में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ दूर दराज से तशरीफ़ लाये मेहमान शायरों के साथ साथ जिले के शोहरत याफ्ता शायरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए आपसी भाईचारे आपसी प्रेम पर जोर देते हुए मुशायरे का आगाज किया।
मुशायरे के स्टेज पर खड़े होकर माइक पर बुलन्द आवाज से सभी शोहरतयाफ्ता शायरों ने अपने अपने अंदाज में कौमी यकजहती और देश प्रेम बनाये रखने व हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई का संदेश देकर अपनी बात शुरू की। सभी धर्म के लोगों के खून शामिल है हिन्दुस्तान की आजादी में तेरे मेरा इसका उसका सबका है भारत देश सभी धर्मों के भाई बहनों को एकसाथ मिलजुल कर रहने का मैसेज दिया।
इस मुशायरे की सदारद वासिफ फारूकी व निजामत नदीम फर्रुक ने की. इस मुशायरे के गुलदस्ते में पूरे देश के नामचीन शायरा व शायरों ने हिस्सा लेकर समा बांधा। वहीं ठंड में डटकर बहराइच की आवाम ने मुशायरे का लुत्फ लिया।
