देवरी में फ्लेक्स में नाम फोटो न होने से विधायक हुए नाराज़, मंत्री जी का नाम भी था गलत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में फ्लेक्स में नाम फोटो न होने से विधायक हुए नाराज़, मंत्री जी का नाम भी था गलत | New India Times

सागर जिले के देवरी में तहसील मुख्यालय पर अनुविभागीय कार्यालय लोकार्पण के दौरान विधायक हर्ष यादव नाराज़ हो गए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे हुए फ्लेक्स में अपनी फोटो और नाम ना होने के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल का नाम गलत लिखे होने पर भी आपत्ति जताई। विशिष्ट अतिथि विधायक हर्ष यादव ने पीएचयू के अधिकारीयों को फटकार लगा दी। जहाँ मंत्री के नाम की गलती को सुधारा गया।

देवरी में फ्लेक्स में नाम फोटो न होने से विधायक हुए नाराज़, मंत्री जी का नाम भी था गलत | New India Times

वहीँ इसके बाद संयुक्त कार्यालय का लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया। नयी बिल्डिंग 7 करोड़ 75 लाख की लागत से बनाई गई है। इस मौके पर स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री हर्ष यादव कलेक्टर दीपक आर्य एसडीएम अमन मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे। इस सर्वसुविधायुक्त भवन में एक ही छत के नीचे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय तहसील कार्यालय नायब तहसील कार्यालय लोकसेवा केन्द्र कार्यालय, सब रजिस्ट्रार सब ट्रेजरी रिकार्ड रुम पटवारी बैठक कक्ष के अलावा कई सुविधाएँ रहेंगी। वहीँ मंत्री प्रहलाद पटेल विधायक हर्ष यादव और कलेक्टर ने वृक्षारोपण भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article