एसओजी व मदनापुर पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ 50 हजार की अफीम बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसओजी व मदनापुर पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ 50 हजार की अफीम बरामद | New India Times

एसओजी एवं थाना मदनापुर पुलिस टीम ने एक करोड़ 50 हाज़र रूपये की अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, उ0 नि0 जयपाल थाना मदनापुर, हे0 कां0 राजाराम पाल सिंह, एसओजी हे0 कां0 अमरजीत सिंह एसओजी, हे0 कां0 उदयवीर सिंह एसओजी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एसओजी, दिलीप कुमार एसओजी आदि पुलिस टीम ने झपका तिराहा जलालाबाद रोड से बृजपाल निवासी गोरामहुआ थाना अल्लाहगंज शाहजहांपुर, रहीसुद्दीन निवासी इस्लामनगर थाना कटरा शाहजहांपुर, सरफुद्दीन नि0 नादिरशाह थाना कटरा को 1 किलो 50 ग्राम अफीम जिसकी कीमत एक करोड़ पचास हजार, तीन मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, 1650 रुपए बरामद कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि एसओजी व थाना मदनापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक करोड़ से अधिक की अफीम बरामद की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article