अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रेक्टर- ट्राली जब्त, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध रेत का परिवहन करते हुए ट्रेक्टर- ट्राली जब्त, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

मोक्षधाम के समीप बरसाती नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली से अवैध परिवहन किए जाने की सूचना जुन्नारदेव पुलिस को मिली थी। जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओपी शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा पुलिस बल उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र राठी ने मुख्यमार्ग पर ट्रेक्टर को रुकवाया और चालक से रायल्टी के दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन चालक के पास दस्तावेज नहीं थे जिसके बाद उन्होंने ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस अभिरक्षा में जुन्नारदेव थाने में रखा गया और चालक धादरा निवासी अमिताभ यादव उम्र 24 वर्ष के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और खान खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में आरक्षक नितेश रघुवंशी सहित आरक्षकों के मुख्य भूमिका रही। पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में अफरा तफरी का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article