मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत दातलावादी में चोरी आम बात हो चुकी है, अब ग्रामीण जनता को जागरूक होने की जरूरत है जिससे कि चोरी की घटनाओं व चोरों पर की नकेल कसा जा सके. चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चोरों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, सुनसान जगह अंधेरा का फायदा उठाकर अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीनेशन सेंटर में बुधवार की दरमियानी में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे सामान की चोरी कर ली.

जानकारी के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ANM सुनीता उईके ने बताया की विगत 10 नवंबर से स्वास्थ्य विभाग की हड़ताल के कारण में अनुपस्थित थी इस दौरान आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा प्रतिदिन वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा था. बुधवार कि दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सामान की चोरी की गई, केंद्र में सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था. मामले की सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है. वहीं जुन्नारदेव पुलिस अज्ञात चोरों का पतासाजी कर चोरों पर नकेल कसेगी।
