जिला पंचायत बुरहानपुर के सीईओ ने दिये कार्यवाही के निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला पंचायत बुरहानपुर के सीईओ ने दिये कार्यवाही के निर्देश | New India Times

बुरहानपुर जिले में कोविड-19 की कार्ययोजना अनुसार वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किये जा रहे हैं जहाँ ग्राम पंचायत में कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रगतिरत हैं। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुरहानपुर/खकनार को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है, कि विगत सप्ताह में निम्न ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के विरूद्ध कम वैक्सीनेशन होने पर ग्राम पंचायत बंभाड़ा, बोदरली, बदनापुर, सुक्ता, दहीनाला, फोफनार, लोखण्डिया, चिडियामाल, परेठा, रतागढ़, तथा साड़सकला इत्यादि ग्राम पंचायतों के सचिवों को 3 दिवस अवैतनिक करते हुये पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पिल्लई को भी निर्देशित किया है कि उपरोक्त ग्राम पंचायतों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन दिवस अवैतनिक करते हुये पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने संबंधी कार्यवाही करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article