अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ के संकल्प के साथ कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का काफिला अभियान के अंतिम दिन हंसारी से रवाना होकर भट्टा गांव, खिरक पट्टी, भगवंतपुरा, कानपुर चुंकी, बस स्टैण्ड, कचहरी, जेल चौराहा होते हुए इलाइट चौराहे पर पं0 नेहरू जी की प्रतिमा के समक्ष समापन हुआ। इस दौरान एक्स्ट्रोवर्ड की टीम द्वारा जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर महंगाई की त्रासदी को दर्शाया गया।

यात्रा समापन के उपरान्त उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र को जनता ने जिस दृढ़ संकल्प के साथ अपना समर्थन दिया है उससे स्पष्ट है कि अब सरकार के जुमले पर जनता के हमले हावी हैं। इसके उलट लोगों की समझ में आ गया है कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा कोई जुमला नहीं बल्कि आदरणीय प्रियंका गांधी जी द्वारा मीलों चलकर समाज के सभी वर्गों के सुख-दुख में बिताए लम्हों का जमीनी परिणाम है। जिसमें झांसी एवं समस्त बुन्देलखण्ड का स्वर्णिम विकास निर्भर है। अब उ0प्र0 में कांग्रेस पुनः वापस आएगी और 30 वर्ष पुराने स्वर्णिम इतिहास को दोहराएगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान जनता की मूल समस्याओं को लिखित रूप से संग्रहित किया गया है तथा विकास के लिए सभी के सुझाव मांगे गए हैं। इन पर मंथन कर प्रतिज्ञा पत्र में विस्तार किया जाएगा। यात्रा का संचालन यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर नलवंशी ने किया।
इस दौरान आकाश गौतम, राहुल चौहान, इन्द्रजीत बादशाह, शबनम गौतम, बॉबी अहिरवार टीम, एक्स्ट्रोवर्ड से सत्यपाल की टीम, भारत आजाद, मोहित प्रजापति, सतीश प्रजापति, अनुराग सिंह, शशि प्रजापति, मणिकर्णिका टीम से अपर्णा सेन, भूमि सेन, अनुष्ठा राजपूत, शिखा वर्मा, मोनिका सिंह, प्रियंका सिंह, नैना अहिरवार, बृजमोहन राजपूत, बॉबी अहिरवार, विशाल अहिरवार, हेमन्त, नवल कुमार, संजू अहिरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
