अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार थाने और फरियादियों की बात सुनने को लेकर पुलिस वालों को दिशा -निर्देश दिए जाते हैं लेकिन जिस तस्वीर को हम आपको दिखाने जा रहे हैं वह देखकर आपको लगेगा कि ऐसा भी कोई थाना है जिसे चौकीदार का पुत्र चला रहा है.

मामला बिहार के भागलपुर के अति व्यस्त इलाके वाले जीरो माइल के औद्योगिक थाना दिन के उजाले में भी पुलिसकर्मियों से खाली पड़ा है और यहां देखभाल करने के लिए चौकीदार के पुत्र को लगा दिया गया है, अगर किसी तरह की घटना होती है तो इसका जिम्मेदार आखिर होगा कौन?
