राजस्थान शिक्षक संघ युवा सरमथुरा शाखा की बैठक संपन्न | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ युवा सरमथुरा शाखा की बैठक संपन्न | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ युवा सरमथुरा शाखा की बैठक माता के मंदिर सरमथुरा पर जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया और जिला महामंत्री मुकेश मीणा की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आगामी दिवसों में संपन्न होंगे इसके लिए हमने तैयारी हेतु ब्लॉक स्तरीय बैठक शुरू की है। इसमें स्थान चयन, अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक शामिल करने एवम् शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के जिला संघठन महामंत्री पारस राम पंवार के राज्य स्तर पर बेस्ट उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में सम्मानित होने के उपलक्ष में सरमथुरा टीम द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें आगामी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित होने की शुभकामनाएं दी।पारस राम पंवार ने संघठन का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे आज राजस्थान शिक्षक संघ युवा सरमथुरा ने जो मान सम्मान दिया है उसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा।
जिला उपाध्यक्ष शिवराज मीणा ने बताया सरमथुरा से लगभग 200 शिक्षक राजस्थान शिक्षक संघ युवा धौलपुर के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे।
जिला संयोजक मनोज मीणा ने शिक्षक सम्मेलन मैं सभी को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। जल्द ही तिथि और स्थान चयन कर लिया जाएगा। और यह हमारा संघ का जिले में प्रथम शिक्षक सम्मेलन होगा। इसे हमें यादगार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है।
ब्लॉक महामंत्री मनोज शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामवीर सिंह ने बैठक में पधारे सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मनीष पहाड़िया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश मीणा, जिला संघठन महामंत्री पारस राम पंवार, जिला संयोजक मनोज मीणा, जिला उपाध्यक्ष शिवराज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष बाडी राजवीर पहलावत, ब्लॉक महामंत्री मनोज शर्मा, ब्लॉक संयोजक संतराम मीणा, जितेश कुमार, लोकेश यादव, दीपक शर्मा, विजय मंडावत, विनोद श्रीमाल, रामहंस पीटीआई, संरक्षक राजूलाल मीणा, अनंत तिवारी, मनोज कुमार, कैलाश चाहर, नवीन शर्मा, भरतलाल प्रजापत, राहुल शर्मा, रामवीर मीणा, लक्ष्मण सोलंकी, अमर सिंह मीणा, प्रीतम चौधरी, प्रेम सिंह, रविन्द्र सिंह, विनोद, मुकेश, हुकुम सिंह, विजय सिंह, भरत मीणा आदि काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article