अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के जनक स्वर्गीय शंकरलाल मल्होत्रा जी की 20वीं पुण्यतिथि पर वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम राजा की नगरी ओरछा में कल बुंदेलखंड पृथक राज्य निर्माण की मुहिम छेड़ने वाले प्रथम नायक स्वर्गीय श्री शंकरलाल मल्होत्रा जी को याद किया गया. उनकी कुर्बानी बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए अहम योगदान किसी से अछूता नहीं है. उन्होंने संघर्ष किया और अपनी आखिरी सांस तक बुंदेलखंड राज्य के लिए लड़ते रहे.

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संदीप सरावगी ने कहा कि जो मुहिम दादा स्वर्गीय शंकरलाल मल्होत्रा जी ने बुंदेलखंड पृथक राज्य की छेड़ी थी उस सपने को साकार करने में मैं अपना पूरा जीवन बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए समर्पित कर दूंगा और बुंदेलखंड राज्य तो लूंगा जैसे देंगे वैसे लेंगे। इस अवसर अनुराधा मल्होत्रा, आर्यमन मल्होत्रा, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश तिवारी, मनोज रेजा, वीरेंद्र कुशवाहा, धनीराम दुबे, परमानंद, विक्की मिश्रा, रिंकू यादव, गुड्डा त्रिवेदी, उत्तम यादव, मो शहजाद, राजू सेन आदि उपस्थित रहे।
