यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

प्रशासन शहरों के संग अभियान सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला बाडी में आयोजित हुआ जिसमें अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह राठौर ने जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर पट्टे करवाने की अपील की. ईओ राठौर ने अभियान की प्रभावी दरों को बारीकी से बताया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना व राज्य सरकार की योजना इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और स्ट्रीट वैंडरो को आई डी कार्ड भी वितरित किए तथा मौके से ही स्टेट ग्रांट एक्ट के अंतर्गत पट्टे, भवन निर्माण स्वीकृति, भूखंडों का नाम हस्तांतरण, आवासीय भूमि रूपांतरण, धारा 69A के अंतर्गत आबादी भूमि पर पट्टे, खांचा भूमि का आवंटन,जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, विवाह पंजीकरण सहित 35 पत्रावलियों को मौके से ही निस्तारण किया गया. इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह राठौर, वरिष्ठ प्रारूपकार एवं शिविर प्रभारी सुधीर त्यागी, सफाई निरीक्षक सीताराम शर्मा, वरिष्ठ लिपिक मजीद खान,कनिष्ठ लिपिक अश्विनी कुमार पाराशर,एआरआई मांगीलाल गर्ग, कनिष्ठ लिपिक यादवेन्द्र सिंह तौमर, कनिष्ठ लिपिक लोकेश गर्ग, कनिष्ठ लिपिक सुनील यादव, सामुदायिक संगठक जोगेंद्र सिंह मीणा,तपेश बिधूडी, कल्याण सिंह यादव, अंकित कुमार, गोविंद यादव, शिवशंकर पचौरी, रामकुमार कोली, निखिल यादव, नत्थी खां, ओमप्रकाश कुशवाह सहित समस्त विभागों के कार्मिक नगर मित्र व वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
