डॉ. नरेंद्र सिंह चौधरी को कोरोना योद्धा सम्मान से किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

डॉ. नरेंद्र सिंह चौधरी को कोरोना योद्धा सम्मान से किया गया सम्मानित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में कोरोना काल के साथ डेंगू काल के अंतर्गत समाज की विशेष सेवा के लिए महावीर क्लीनिक के निर्देशक डॉ नरेंद्र सिंह चौधरी को उनकी सेवा के लिए समिति की तरफ से आज उनको कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया. सम्मानित डॉक्टर नरेंद्र सिंह चौधरी ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा के जिस तरह लगातार समिति डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए उन को प्रोत्साहित कर रही है ये काबिले तारीफ है हर किसी में किसी को उत्साहित करने का जज्बा नहीं होता है जिस जज्बे से समाज के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति समाज के लिए विशेष कार्य कर रही है आज मैं अपनी तरफ से उनको धन्यवाद और बधाई देता हूं. संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारा अभियान कोरोना काल से ही ऐसे लोगों को समय-समय पर सम्मानित करता रहा है जिन्होंने विषम परिस्थितियों में लोगों के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरों की सेवा की है आज उसी के अंतर्गत हमारी समिति के द्वारा डॉक्टर नरेंद्र सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया है और यह अभियान हमारी टीम के द्वारा लगातार चलता रहेगा. युवा प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने कहा है हमारी युवा टीम ऐसे लोगों को ढूंढ ढूंढ के समय-समय पर सम्मानित कर रही है जिन्होंने कोरोना काल और डेंगू काल में समाज की विशेष सेवा की है आज उसी के अंतर्गत डॉक्टर नरेंद्र सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article