बिहार के कहलगांव विधायक ने नई दिल्ली में रेल मंत्री को ट्रेनों के ठहराव व अन्य मांगों के संबंध में दिया मांग पत्र | New India Times

अतीश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT:

बिहार के कहलगांव विधायक ने नई दिल्ली में रेल मंत्री को ट्रेनों के ठहराव व अन्य मांगों के संबंध में दिया मांग पत्र | New India Times

आज संध्या नई दिल्ली स्थित रेल भवन में बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव ने कहलगांव सहित भागलपुर जिले से जुड़ी रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से उनके कार्यालय में मिले एवं क्षेत्र की रेल से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा।

विधायक श्री यादव ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने समस्याओं के निराकरण के लिए विचार करने का भरोसा दिया है।

विधायक श्री यादव ने पत्रांक 173 / 21 में रेल मंत्री से निवेदन किया है कि कहलगांव विधानसभा के स्टेशनों में कुछ ट्रेन के ठहराव के लिए विचार किया जाए। उन्होंने जिन ट्रेनों के ठहराव के संबंध में मांग की है वह इस प्रकार है..

▪︎पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन अंतर्गत बी श्रेणी का दर्जा प्राप्त स्टेशन कहलगांव में 14003 / 14004 मालदा नई दिल्ली द्वी साप्ताहिक एक्सप्रेस , 13429 / 13430 मालदा आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस , 15620 / 15619 कामाख्या गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।

▪︎एकचारी रेलवे स्टेशन पर 13403 / 13404 वनांचल एक्सप्रेस एवं 13023 / 13024 हावड़ा गया एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए।

▪︎ एकचारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित त्रिमुहान महागामा पथ पर स्थित रेल फाटक के जगह पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए।

▪︎ भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस की सेवा को नियमित करते हुए चलाई जाए,

▪︎ ट्रेन संख्या 13133 / 13134 सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस की सेवा पुनः बहाल की जाए.

▪︎ ट्रेन संख्या 12204 / 12253 भागलपुर यशवंतपुर साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस को सप्ताह में 3 दिन चलाया जाए.

▪︎12335 / 12336 भागलपुर लोकमान्य तिलक त्रि साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाए।

▪︎ ट्रेन संख्या 22948 / 22947 एवम् 15097 / 15098 भागलपुर जम्मूतवी साप्ताहिक अमरनाथ एक्सप्रेस के फेरे में वृद्धि की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article