धुमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती, मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ भंडारे का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

धुमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती, मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ भंडारे का आयोजन | New India Times

झाबुआ जिला के मेघनगर में सिख धर्म के संस्थापक और सबसे पहले गुरू गुरु नानक देव जी की 552 वीं जयंती मनाई गई.

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन यह जयंती मनाया जाता है. सिख धर्म के गुरु नानक जयंती को बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है इसे प्रकाश पर्व या फिर गुरु पर्व भी कहते हैं।

झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में गुरुनानक जयंती बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाइ गई.

सिख पन्थ के धर्म गुरु गुरु नानक देव की जयंती पर ब्रोमोस कम्पनी के द्वारा महा आरती की गई. आरती के बाद लंगर का कार्यक्रम रखा गया जहा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने पहुच कर प्रसादी ग्रहण की साथ ही गुरु की महिमा का गुणगान करते हुवे महा आरती की गई. इस मौके पर ब्रोमस कम्पनी के अजय बीरसिंह ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी.

लंगर में भोजन परोसा कर सेवा लाभ लिया. इस जन्म जयंती के लंगर के आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सहीत नगर वासियों ने भी हिस्सा लिया. मेघनगर पत्रकार संघ, रोटरी क्लब मजदुर संघ आदि संगठन के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पत्रकारों ने भी भाग लिया.

By nit

Exit mobile version