विरांगना झांसी की रानी एवं स्व. इंदिरा गांधी को किया गया याद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विरांगना झांसी की रानी एवं स्व. इंदिरा गांधी को किया गया याद | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के नेतृत्व में प्रथम क्रांति की प्रणेता विरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवं आयरन लेडी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनके जन्मजयंती के अवसर पर याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने दोनों महान नेत्रियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों के ही बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। एक नए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, तो दूसरी ने आजाद देश को मजबूत करने के लिए अपना जीवन अर्पण कर दिया।

इस अवसर पर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष किशोर महाजन, ब्लॉक अध्यक्ष ईस्माइल अंसारी, अमर यादव, संतोष देवताले, पार्षद रईस शेख फ्रूट वाले, हेमंत पाटिल, सैय्यद मुश्ताक, राजेश भगत, सचिन व्यास, अजय बालापुरकर, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जाकिरा शाहीन, श्रीमती बबिता वास्कले आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता अजय उदासीन ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version