भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत | New India Times

सदैव पार्टी और संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित ऊर्जावान व कुशल नेतृत्व के धनी भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के यशस्वी अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन जी के सफलतम 2 वर्ष का कार्यकाल कल पूर्ण हुआ. इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों के द्वारा नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर भव्य आतिशबाजी एवं ढोल बाजे के साथ युवाओं के प्रेरणास्रोत सम्मानीय अध्यक्ष जी का सभी उपस्तिथजनो ने मुँह मीठा कराकर एवं माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन जी द्वारा भाजपा संगठन के पितृपुरुष सम्मानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चरण वन्दन किया और साथ ही सभी वरिष्ठजनो के चरण स्पर्ष कर व युवाओं से गले मिलकर धन्यवाद किया , इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन जी ने कहा कि सदैव पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्तओं के लिए मैं हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार हूं और रहूँगा , और आप सभी के सहयोग से पार्टी को और मजबूत करने में मुझ से जो भी कुछ बन पड़ेगा हमेशा करूंगा और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहूँगा , इसी तरह आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशिर्वाद सदैव मुझ पर बना रहे इसी कामनाओं के साथ आज इस सम्मान के लिए आप सभी का हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद व आभार.
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के वरिष्ठ ओमी हुड़िया जी चंद्र प्रकाश शर्मा अशोक जुनेजा जी अशोक बत्रा तरुण उपाध्याय जी सुरेश भोला सोनी संजय जैन जित्तू माहोरे जी एवं नगर मंडल के महामंत्री प्रवीण (सोनू) चौहान जी, मेषलाल चंचल जी, कोषाध्यक्ष दीपेश जैन जी, विशेष चौरसिया जी, नितेश राजपूत जी, पार्षद शरद कुरोलिया जी, रानू रसेला, अनिरुद्ध बूटा, चटर्जी जी, राहुल अमूले, दमुआ नगर मंडल से वरिष्ठ नेता मोहन पाल जी, जिला प्रतिनिधि यशवंत पवार जी, दीनू साहू, महामंत्री मनोज दावन्डे जी, प्रवीण खंताल निकलेश, उपाध्याय भारतभूषण अरोरा जी, श्री विनय गुप्ता जी, सुनील (गब्बर) रघुवंशी जी, मंत्री अंकुर रघुवंशी जी, करण नीरज, विनम्र राजपूत, राजेश झरबड़े, सुरेंद्र उईके, यु. मो. महामंत्री राजेन्द्र रजक, सहरीन खान, विनोद नागले, प्रतीक साकेत, पवन टांडेकर, रोहित मालवीय सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version