प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 20 नवंबर को मनाया जाएगा आवास दिवस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 20 नवंबर को मनाया जाएगा आवास दिवस | New India Times

मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत मुख्यालय, जनपद पंचायत मुख्यालय तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दिनांक 20 नवंबर को आवास दिवस के आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में आपको ज्ञात होगा की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ दिनांक 20.11.2016 को माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2022 तक सबके लिए आवास है। आवास दिवस का आयोजन जिला , जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाना है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों का उन्नमुखी करण एवं प्रशिक्षण प्रदान करना जिससे मुख्य रूप से आवास के विभिन्न मॉडल डिजाईन से परिचय करना है। आवास में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी दी जाना है।

हितग्राहियों को ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना मॉडल आवास का भ्रमण कराना है।

योजना के हितग्राहियों को स्थानीय बैंक अधिकारियों से आपसी चर्चा आयोजित करना है। जिससे बैंकर्स आसानी से लोन दे सकें। आवास दिवस के आयोजन में भूमि पूजन अथवा गृह प्रवेश आदि का आयोजन किया जावे। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों जिसमें सांसद महोदय, विधायक महोदय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version