रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा जन सुनवाई में 30 आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें श्री चंदु कहार निवासी बामनिया पेटलावद द्वारा संबल योजना में अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने बाबत प्रस्तुत किया गया है, श्रीमती दुर्गा वसुनिया निवासी करडावद द्वारा आंगनवाडी सहायिका के पद पर कार्यरत होने के पश्चात भी माह अप्रैल से आज दिनांक तक वेतन नहीं दिया गया के संबंध में प्रस्तुत किया गया, श्री राजेश पिता श्री लाला शंकर जोशी निवासी खवासा के द्वारा खवासा में अनुपयोगी भूमि पर स्थाई रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है, श्री कलसिंह पिता सकरिया डामोर निवासी ग्राम माछलिया द्वारा वन अधिकार पट्टा देने बाबत आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा निर्देश दिए गए कि सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 7 दिवस के अन्दर प्राप्त प्रकरणों का निराकरण करे संबंधित विभाग के जिनके जनसुनवाई में आवेदन ज्यादा आते है वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में अवश्य उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आवेदन पत्रों की समीक्षा टीएल की बैठक में होगी। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंकिता प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक सामाजिक न्याय श्री दिनेश वर्मा, उप वन मण्डलाधिकारी श्री प्रदीप कछावा एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। शेष एस.डी.एम. राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समस्त तहसीलदार, वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से जुडे़ थे।
