भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
बीकानेर शहर में सोनगिरी कुआं क्षेत्र से डीडू सिपाहियों की ओर जाने वाली गली में अवैध पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में बडे धमाके के साथ भयंकर आग लग गई है। इस भयंकर हादसे से आस-पास के तीन मकान ध्वस्त हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश पारीक के मकान के नीचे पटाखों के एक गोदाम मे आज शुक्रवार सुबह धमाके के साथ आग लग गई। मौके पर दो व्यक्तियों की मौत के समाचार मिल रहे है, वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। मौके पर बड़ी संख्या में दहशत का माहौल है और भय का वातावरण है। घायलों को पीबीएम अस्पताल की ओर रवाना किया गया है,वही अस्प्ताल में समाजिक कार्यकर्ता और मरू प्रदेश टीम के युवा घायलो की सेवा में लगे है ।
