बुंदेलखंड के किसान गरीबी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार इवेंट आयोजित करने में लगी है: अजय कुमार लल्लू | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

बुंदेलखंड के किसान गरीबी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार इवेंट आयोजित करने में लगी है: अजय कुमार लल्लू | New India Times

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिनांक 23 नवंबर 2021 को महोबा में होने वाली कांग्रेस की भाजपा भगाओ – महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा रैली के संदर्भ में झांसी मंडल के झांसी, ललितपुर, जालौन जिले के कांग्रेस जनों की बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में तीनों जिले के प्रभारी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्ष, 2022 विधानसभा के आवेदक प्रत्याशीगणों को दिशा निर्देश दिए और अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने का निर्देश दिया।

बुंदेलखंड के किसान गरीबी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार इवेंट आयोजित करने में लगी है: अजय कुमार लल्लू | New India Times

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश की जनता आशा भरी नजरों से कांग्रेस की तरफ देख रही है क्योंकि केवल कांग्रेस ही है जो जनता के सुख-दुख का ध्यान रखती है। भारतीय जनता पार्टी इवेंट मैनेजर की तरह अपने कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। एक ओर जहां बुंदेलखंड की जनता लाइनों में लगकर मर रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के नेता इवेंट आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद बृजलाल खबरी, राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, प्रदेश सचिव जेपी पाल, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार, झांसी जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी, शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, ललितपुर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, जालौन जिला अध्यक्ष दीपांशु समाधिया, उरई शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, नरेशचंद्र बिलहाटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष ललितपुर दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राय प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रभा पाल, महिला कांग्रेस की झांसी जिला अध्यक्ष सरला सिंह भदोरिया, जालौन जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ठाकुर, डॉ विजय भारद्वाज, बलवान सिंह यादव, मीना आर्य,पुष्पा वर्मा, देशराज रिछारिया, प्रिंस कटिहार, ठाकुर अभिषेक सिंह करण सिंह यादव, प्रमोद सिंह राजपूत, सोनल पटेल, ललितपुर से डॉ सुनील खजूरिया, प्रदीप रिछारिया, पुनीत देवलिया, माधवगढ़ से जय प्रकाश शुक्ला, सिद्धार्थ देवरिया, गौरव सेंगर, वीरेंद्र शुक्ला राजेश मिश्रा राहुल तिवारी, सुधीर शर्मा, रामराज सिंह, संतराम नीलांचल, नरेंद्र कुमार प्रजापति, डॉ सरिता अग्रवाल, मुन्नी देवी अहिरवार, लोकेंद्र सिंह यादव, हृदेश अहिरबार, महेंद्र पनारी, पवन विश्वकर्मा, राकेश रजक एडवोकेट, बहादुर अहिरवार एडवोकेट, सुशील कुमार श्रीवास आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव एवं झांसी प्रभारी अमर सिंह जांगिड़ ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version