पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला अन्तर्गत आने वाली समस्त आंगनवाड़ीयों पर आइये आंगनवाड़ी थीम पर 20 माह के बाद बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत कर आंगनवाड़ी केन्द्र पर बुलाया गया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को नाश्ता, भोजन (खीर, पूड़ी) खिलाया गया। इस तरह से आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के लिए खुलने का आह्वान किया गया।

आंगनवाड़ी तिरला क्र.1 पर वरिष्ठ नागरिक पार्वतीबाई, संगीता बाई व आंगनवाडी ज्ञानपुरा क्र. 1 पर मातृ सहयोगिनी की अध्यक्षता श्रीमती सुगना यादव, जनप्रतिनिधि श्रीमती अनिता धर्मसिंग, आंगनवाडी बोधवाड़ा में समंदर सिंग पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं आंगनवाड़ी केन्द्र रायपुरिया में जनप्रतिनिधि नरेन्द्र जाट द्वारा बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर आंगनवाडी केंद्र पर प्रवेश करवाया गया।

इस प्रकार एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला की समस्त आंगनवाडी केंद्रों पर परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में समस्त पर्यवेक्षकों व समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओ ने मिलकर “आईये आंगनवाड़ी” कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
