भोपाल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के महज 3 घण्टे के भीतर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के महज 3 घण्टे के भीतर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के महज 3 घण्टे के भीतर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बैरागढ में कल दिनांक 15/11/2021 को सायं लगभग 05.30 बजे एक 5 वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के उपरांत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमाँक 604/21 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना बैरागढ़ की पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस की पृथक पृथक टीम गठित कर अपहृता 5 वर्षीय बच्ची की माँ को साथ लेकर अपहृता बच्ची एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु शहर के संभावित स्थानों पर तलाश की, तलाश के द्वौरान अपहृता की माँ के मोबाइल पर लगातार अपहरण कर्ता आरोपी द्वारा 50000 रूपये की फिरौती की माँग की जा रही थी. अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु शहर के बाहर जाने वाले थानों में घेराबंदी एवं नाकाबंदी कराई गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर व खुफिया तंत्र लगाये गये। मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध कार निशातपुरा एवं भानपुरा क्षेत्र में देखी गई है जिससे उस क्षेत्र में थाना प्रभारी निशातपुरा एवं थाना प्रभारी छोला मंदिर की टीमों को घेराबंदी के लिये लगाया गया, पुलिस की सक्रियता एवं दबाव से घबराकर आरोपी बच्ची को लेकर शहर के अंदर वापस आ गया तथा रेल्वे स्टेशन भोपाल के पास आकर बच्ची को इंदौर ले जाने के लिये टैक्सी बुक कर दी गई थी, इसी बीच तलाश में जुटी पुलिस टीमों को यह जानकारी प्राप्त हुई कि अल्पना तिराहा के पास एक संदिग्ध कार में एक छोटी बच्ची अकेली बैठी हुई है। सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी हनुमानगंज को सूचना से अवगत कराकर अपनी टीम तत्तकाल उक्त स्थान पर भेजने हेतु बताया गया एवं सर्चिंग में लगी टीमो को भी अल्पना तिराहा पर पहुँचने के लिये बताया गया।

होटल जम जम के पास कार क्रमांक MP09-WB-9248 में पुलिस टीम को अकेली बच्ची बैठी हुई दिखी, पुलिस टीम द्वारा वहाँ बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया, आरोपी वहीं पास में ही खडा था परंतु पुलिस द्वारा पकडे जाने से पहले ही वह वहाँ से हटकर भाग खड़ा हुआ।
अपहृता बच्ची को पुलिस टीम द्वारा अपनी सूझवूझ से समय रहते दस्तयाव किया। आरोपी की तलाश एवं मुखबिर की सूचना पर लगातार पुलिस द्वारा सक्रियता बनाई रखी गई एवं सूचना प्राप्त होने पर हलालपुरा बस स्टेण्ड पर आरोपी राहुल मेहरा पिता रूपसिंह मेहरा उम्र 25 साल नि. संजय नगर कालोनी बैरागढ़ को पकडा गया, जिससे बच्ची के अपहरण एवं फिरौती के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बच्ची के अपहरण करने एवं फिरौती की रकम मांगना स्वीकार किया एवं अपहरण का उद्देशय कर्ज से परेशान एवं आर्थिक परेशानी होना बताया।
इस त्वरित कार्यवाही में शामिल थाना बैरागढ के अधिकारियों/कर्मचारियों निरीक्षक बृजेश शर्मा, थाना प्रभारी परवलिया सडक निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, थाना प्रभारी निशातपुरा निरीक्षक महेंद्र सिह चौहान, थाना प्रभारी छोला मंदिर निरीक्षक अनिल मौर्य, थाना प्रभारी हनुमानंगज निरीक्षक महेंद्र सिह ठाकुर, प्र.आर. धूमसिह थाना हनुमानगंज, उनि एम.एल.सोलंकी, उनि प्रियंका राय, सउनि सुरेंद्र सिह, प्र.आर. 2567 सरजन सिह, प्र.आर. 2999 विवेक शर्मा, प्र.आर. 1702 वीरेंद्र बाथम, प्र.आऱ. 2992 महेंद्र सिह, प्र.आर. 2918 मनीष त्रिपाठी, प्र.आर. 2747 ओमप्रकाश, आर. 2653 सुरेश शर्मा, आर. 3745 महावीर तिवारी, आर. अभिषेक, आर. 1456 इमरान, आर. 1239 गोविंद मिश्रा,आर. 3288 गजराज सिह वर्मा, म.आर. 4013 पूनम राजपूत द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन, भोपाल श्री ए. साई मनोहर द्वारा अधिकारियों को प्रशंसा पत्र एवं अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को तीस हजार रूपये के नगद इनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version