आदिवासियों के मसीहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जयस व आदिवासी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासियों के मसीहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जयस व आदिवासी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई | New India Times

मेघनगर आदिवासी समाज के मसीहा धरती अंबा सूर्य क्रांति भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मेघनगर में धूमधाम से मनाई गई.

इस मौके पर जय आदिवासी युवा शक्ति जयस आदिवासी परिवार व भील प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने इस रैली के माध्यम से समाज में जनजागृति लाने का काम किया. एक समय था जब भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती आदिवासी समाज के कुछ जागरूक लोग ही मनाते थे, उन चंद आदिवासी समाज के जागरूक लोगों के द्वारा की गई जनजागृति से आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है.

आदिवासियों के मसीहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जयस व आदिवासी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई | New India Times

यह आदिवासी समाज के लिए खुशी का पल है की हमारे आदिवासी क्रांतिकारी योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती सभी वर्ग के लोगों के द्वारा मनाई गई निश्चित ही इससे आदिवासी समाज में भी एक अच्छा संदेश जा रहा है.

मेघनगर में जय आदिवासी युवा शक्ति व भील प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इमली मैदान पर एकत्रित होकर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समाज के भगवान बिरसा खत्रीज को आदिवासी संस्कृति व रीति रिवाज के अनुसार समाज के बड़े बुजुर्गों के द्वारा देसी दारू की धार भी डाली गईगई.

इसी के साथ ढोल मांदल पर समाज के युवा थिरकते हुए नजर आए.

आदिवासियों के मसीहा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जयस व आदिवासी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई | New India Times

उसके बाद समाज के युवाओं व नारी शक्तियों के द्वारा डीजे के साथ रैली के माध्यम से पूरे नगर का भ्रमण किया गया बीच-बीच में समाज के युवाओं के द्वारा बोले जाने वाले नारे अबुआ दिसुम अबुआ राज, जय जोहार का नारा है भारत देश हमारा है, आदिवासी एकता जिंदाबाद, एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान जैसे नारे भी सुनाई दे रहे थे.

इस मौके पर नारी शक्ति सामाजिक कार्यकर्ता सुमित्रा मेडा, अध्यक्ष माधुसिंह डामोर, अनीश भूरिया, दीप सिंह वसुनिया, अपसिंह वसुनिया, राजू भूरिया, पप्पू मुनिया, राकेश भूरिया, बीटीटीएस के उपाध्यक्ष मनु पारगी, मक्कनसिंह पारगी भील प्रदेश के सक्रिय कार्यकर्ता करण डामोर, दिनेश वसुनिया, पप्पू भाबोर, तूफान भूरिया, खूनसिंह भूरिया, राकेश मुनिया, आदि उपस्थित थेथे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version