आदिवासी समाज एवं जयस के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य पर भोज अस्पताल में मरीजों को किया गया फलाहार का वितरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आदिवासी समाज एवं जयस के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य पर भोज अस्पताल में मरीजों को किया गया फलाहार का वितरण | New India Times

सोमवार 15 नवंबर 2021 को सर्व आदिवासी समाज एवं जयस के नेतृत्व में आदिवासियों के महामानव धरती आबा क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। सर्व प्रथम भोज हॉस्पिटल चौराहे पर महामानव भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

आदिवासी समाज एवं जयस के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य पर भोज अस्पताल में मरीजों को किया गया फलाहार का वितरण | New India Times

उसके पश्चात भोज हॉस्पिटल में मरीजों को फलाहार का वितरण किया। सामाजिक कार्यकर्ता विजय चौपड़ा द्वारा महामानव भगवान बिरसा मुंडा के कार्यों और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों पर चलने की युवाओं ने प्रेरणा ली, समाज हित में समाज की निरंतर जन चेतना और संघर्षों के लिए तत्पर रहने का निर्णय लिया गया।

आदिवासी समाज एवं जयस के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य पर भोज अस्पताल में मरीजों को किया गया फलाहार का वितरण | New India Times

उक्त कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्त्ता विजय चोपड़ा, दिनेश अलावा, अंकिता अमलियार, सिद्धार्थ भूरिया, मोहन डामोर, अमृत मेडा, अमन भूरिया, सुरेश खराड़ी, राहुल वसुनिया, मिथुन मालिवाड, विजय बारिया, दुर्गेश डोडियार, कृष्णा भाबर, किशोर डॉवर, नारायण भूरिया, योगेश निनामा, भगवान सिह पटेल, चंदन पटेल, गोलू वलूंडा इत्यादि समाज बन्धु एवं युवा शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version