कमला नेहरू हॉस्पिटल में हुई आगज़नी के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर विधायक आरिफ मसूद अपने सैकड़ों समर्थकों व बच्चों के परिजनों के साथ पहुंचे पुलिस थाना, विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कमला नेहरू हॉस्पिटल में हुई आगज़नी के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर विधायक आरिफ मसूद अपने सैकड़ों समर्थकों व बच्चों के परिजनों के साथ पहुंचे पुलिस थाना, विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी | New India Times

भोपाल के कमला नेहरू हॉस्पिटल में हुई आगज़नी को लेकर आज विधायक आरिफ मसूद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बच्चों के परिजनों के साथ थाना-कोहेफिजा पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। बड़ी संख्या में साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा-शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ लगातार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
उसके बाद सीएसपी नागेंद्र पटेरिया ने विधायक आरिफ मसूद को थाने में प्रवेश दिया।

कमला नेहरू हॉस्पिटल में हुई आगज़नी के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर विधायक आरिफ मसूद अपने सैकड़ों समर्थकों व बच्चों के परिजनों के साथ पहुंचे पुलिस थाना, विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी | New India Times

इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते इतना बड़ा हादसा भोपाल के कमला नेहरू हॉस्पिटल के बच्चा वार्ड में घटित हुआ जिसमें कई मासूमों की जान चली गई लेकिन सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाए मृत बच्चों के आंकड़े छुपाने और दोषीयों को बचाने में लगी हुई है. इसी लिए अभी तक दोषीयों के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही नहीं की गई है। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री जी के आगमन की तैयारियों में व्यस्त हैं, उनके पास इतना समय भी नहीं है कि इतनी बड़ी दिल दहला देने वाली घटना पर अभी तक अस्पताल का दौरा करना भी उचित नहीं समझा। विधायक आरिफ मसूद ने कहा
हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते छोटे छोटे मासूम बच्चे मौत के मुँह में समा गए, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।मामले को लेकर हम सियासत नहीं चाहते लेकिन सरकार को नैतिकता के आधार पर मामले में उचित कार्यवाही करनी चाहिऐ।विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि अगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो आगामी 15 नवंबर को प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version