टीम बीकानेर की मांग, जारी रहे ऑपेरशन प्रिंस अभियान | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​टीम बीकानेर की मांग, जारी रहे ऑपेरशन प्रिंस अभियान | New India Timesबीकानेर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त डॉ राकेश कुमार शर्मा द्वारा निःस्वार्थ भाव से बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 

संभाग का सबसे बडा अस्पताल पीबीएम लगातार विवादों और अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना हुआ है और विवादों से इसका नाता गहरा हो चूका हैं। आम जन और मरीज इन अनियमितताओं का शिकार हो रहे हैं और पीबीएम के डॉ निजी अस्पतालों में प्रेक्टिस करते हुए पकडे जा रहे है और आम गरीब मरीज मर रहा है। इन सब समस्याओं के संबंध में सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही शिकायत पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त द्वारा कई बार अस्पताल के औचक निरीक्षण किएएगए, जिनमें काफी अनियमितताएं व्याप्त मिलीं। कभी अस्पताल का स्टाफ नदारद मिला। मरीजों के वार्ड में स्टाफ AC चलाकर सोये हुए मिले तो कई वार्ड तो जुए सटे के अड्डे बंने हुए है और कई प्रकार की अवस्थाओं का आलम है।​टीम बीकानेर की मांग, जारी रहे ऑपेरशन प्रिंस अभियान | New India Timesइन अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने प्रयास शरू किए तो अस्पताल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त आयुक्त पर ही उंगली उठाई गई।  डॉ अग्रवाल ने अतिरिक्त आयुक्त की कार्यवाही का विरोध किया। तो दूसरी और बीकानेर के जागरूक युवाओं ने डॉ अग्रवाल और अस्पताल प्रशाशन की नाकामी का विरोध करते हुए टीम बीकानेर के सदस्य अधिवक्ता मुकुंद व्यास, दीपक शर्मा, अंकुर शुक्ला, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार दायमा आज संभागीय आयुक्त राकेश शर्मा से मिलकर उनका बुकें देकर सम्मान किया। टीम बीकानेर के मुकुंद व्यास, सत्यवीर, अंकुर शुक्ला ने अतिरिक्त संभागिय आयुक्त से आग्रह किया की ओपरेशन प्रिंस बीकानेर अभियान आप जारी रखें। आम जागरूक युवा आपके इस नेक अभियान के साथ हैं ,आपके इस अभियान से ही पीबीएम अस्प्ताल में सुधार हो सकता है और इन लालची डॉ को नकेल कसी जा सकती है ,बीकानेर का आम नागरिक आपके नेक अभियान का आभारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version