झांसी जलसा पर्व के आयोजन की तैयारियों का किया मौके पर निरीक्षण, झांसी जलसा पर्व की तैयारियों को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झांसी जलसा पर्व के आयोजन की तैयारियों का किया मौके पर निरीक्षण, झांसी जलसा पर्व की तैयारियों को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश | New India Times

ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज नगर आयुक्त के साथ नगर में 17, 18 व 19 नवंबर 2021 को होने वाले कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस को झांसी जलसा पर्व के रूप में आयोजित किए जाने की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल सहित झांसी दुर्ग का निरीक्षण किया। दुर्ग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दुर्ग में लाइटिंग के कार्यों को देखा और निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखी जाए,किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना हो यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने झांसी जलसा पर्व को एक यादगार व झांसी वासियों के लिए चिरस्मरणीय कार्यक्रम बनाने के लिए विभागों को जो दायित्व सोंपे गये कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि समस्त कार्य ससमय शत-शत पूर्ण करलें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रॉपर सफाई व्यवस्था को देखा, तथा किए जा रहे कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने 3 दिवसीय झांसी जलसा पर्व में आने वाले अति महत्वपूर्ण विशिष्ट जनों को सादर आमंत्रण करने हेतु बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आमंत्रित किए जाने वाले समस्त अतिथियों की सूची के अनुसार सीटिंग प्लान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व नगर निगम के अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री अवनीश कुमार राय, अपर नगर आयुक्त श्री शादाब असलम, एएसआई श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version