माधुरी कुमारी बनी जदयू की पटना जिला महासचिव  | New India Times

Edited by B.S. Rajporohit; पटना, NIT; ​माधुरी कुमारी बनी जदयू की पटना जिला महासचिव  | New India Timesजनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता और प्रदेश महासचिव श्रीमती मधु कुमारी ने आज पटना की सक्रीय कार्यकर्त्ता श्रीमती माधुरी कुमारी को जनता दल (यू) की पटना महानगर महिला प्रकोष्ठ महासचिव के पद पर मनोनीति किया है। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता ने माधुरी सिंह को महासचिव महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की आपके नेतृत्व में पार्टी के कार्यो को बल मिलेगा। सभी ने माधुरी कुमारी को बधाई दी।

माधुरी कुमारी ने सभी का आभार प्रकट करते कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे पूरी सक्रियता से निभाते हुए जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की महागठबंधन सरकार के नेक कार्यो को आम जन तक पहुंचाया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version